उत्तराखंड में AAP ने कार्यकारिणी का किया विस्तार, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 2 प्रदेश सह प्रभारी, 11 नए जिलाध्यक्ष बनाए

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। पार्टी ने पांच प्रदेश उपाध्यक्ष, दो प्रदेश सह प्रभारी और 11 नए जिलाध्यक्ष बनाए हैं।

इसके अलावा विधि विंग, किसान विंग और अल्पसंख्यक विंग का विस्तार भी किया गया है। आप के प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने पांच नए प्रदेश उपाध्यक्ष, दो प्रदेश सह प्रभारी और 11 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। कार्यकारिणी विस्तार में उमा सिसोदिया को प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी युवा विंग एवं सोशल मीडिया, एडवोकेट रजिया बेग को प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी विधि विंग, एडवोकेट हिम्मत सिंह बिष्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी जिला टिहरी व उत्तरकाशी और प्रेम सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी रुड़की की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा आजाद अली को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने के साथ देहरादून जिले की विधानसभा सहसपुर, देहरादून कैंट व धर्मपुर का प्रभार दिया गया। एडवोकेट अरविंद वर्मा को विधि विंग का प्रदेश अध्यक्ष, नवनीत राठी को किसान विंग का प्रदेश अध्यक्ष, डा. यूनिस चौधरी को अल्पसंख्यक विंग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा आजाद अली को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने के साथ देहरादून जिले की विधानसभा सहसपुर, देहरादून कैंट व धर्मपुर का प्रभार दिया गया। एडवोकेट अरविंद वर्मा को विधि विंग का प्रदेश अध्यक्ष, नवनीत राठी को किसान विंग का प्रदेश अध्यक्ष, डा. यूनिस चौधरी को अल्पसंख्यक विंग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

4 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

4 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

4 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.