उत्तराखंड शर्मसार! कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग से ‘गंदा’ काम! अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी

उत्तराखंड के रुड़की के पिरान कलियर थाना इलाके में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।

17 साल की नाबालिग लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। एक युवक ने नाबालिग के साथ रेप किया। इस संबंध में नाबालिग ने पिरान कलियर थाने में शिकायत दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर युवक के खिलाफ पॉक्सो और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित लड़की हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि करीब एक महीने पहले रहीमपुर के रहने वाले युवक से फोन पर उसकी बातचीत शुरू हुई थी। इसी बीच वह अपनी बुआ की बेटी के यहां बहादराबाद आ गई। लड़की ने बताया कि युवक ने उसे बहदराबाद काली मंदिर पर बुलाया। इसके बाद आरोपी युवक, लड़की को अपने साथ कलियर लेकर आ गया।

आरोपों के मुताबिक, युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। नाबालिग जब होश में आई तो उसने अपने आपको एक गेस्ट हाउस के कमरे में निवस्त्र पाया। वहां से किसी तरह पीड़िता घर पहुंची। इसके बाद आरोपी युवक ने लड़की को फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.