भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है।
पार्टी ने एक सूची जारी की है, इसके अनुसार, सांगठनिक रूप से 19 जिले बना गए हैं। बीजेपी की इस लिस्ट में उत्तरकाशी से सतेंद्र राणा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, टिहरी से राजेश नौटियाल को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।
रमेश मैखुरी को चमोली का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उधर, रुद्रप्रयाग में महावीर पंवार को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। देहरादून ग्रामीण से मीता सिंह तो देहरादून महानगर से सिद्धार्थ अग्रवाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, ऋषिकेश से रविंद्र राणा को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
हरिद्वार से संदीप गोयल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, रुड़की से शोभाराम प्रजापति को जिलाध्य बनाया गया है। उधर, सुषमा रावत को पौड़ी जिले की कमान मिली है।
वहीं, कोटद्वार से विरेंद्र सिंह रावत तो पिथौरागढ़ से गिरीश जोशी को जिलाध्यक्ष बनाया है। वहीं, बागेश्वर से इंद्र सिंह फर्मवाण तो रानीखेत से लीला बिष्ट को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। उधर, अल्मोड़ा से रमेश बहुगुणा और चंपावत जिले से निर्मल मेहरा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
बात करें नैनीताल की तो यहां से प्रताप बिष्ट, काशीपुर से गुंजन सुखीजा और उधम सिंह नगर जिले से कमल जिंदल को सांगठनिक जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.