उत्तराखंड: युवती ने युवक की फर्जी आईडी बनाकर फोटो किया वायरल! युवती पर पुलिस ने लिया एक्शन

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पुलिस ने युवक की फर्जी आईडी बनाकर उसके इंस्टाग्राम पर उसकी वैयक्तिक फोटो वायरल करने के आरोप में पहली बार एक युवती के खिलाफ कार्रवाई की है।

युवती के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। खबरों के मुताबिक, ग्राम लिंठ्यूडा निवासी एक युवक ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसकी फर्जी इंस्टाग्राफ आईडी बनाकर उसके फोटोग्राफ को लगातार सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। जिससे उसकी समाज में छवि खराब होने के साथ उसका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।

पिथौरागढ़ पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि जांच करने पर धारचूला निवासी महिमा बिष्ट के खिलाफ तथ्य पाये गए। आरोपी को सीआरपीसी की धारा 41 के तहत नोटिस जारी कर दिया गया है। साथ ही उसे यथा समय न्यायालय के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए गए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.