अच्छी खबर: इस दिन खुलेगी उत्तराखंड से लगती भारत-नेपाल सीमा! कोरोना के चलते 5 महीने से थी बंद

उत्तराखंड के चंपावत जिले से सटे भारत-नेपाल सीमा 17 सितंबर से खुल सकती है। जिले लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

आपको बता दें, पिछले 5 महीनों से कोरोना महामारी के चलते भारत-नेपाल सीमा बंद कर थी, जिसे दोबारा खोलने पर विचार किया जा रहा है और माना जा रहा है कि 17 सितंबर से इस सीमा को खोल दिया जाएगा। खबर है कि दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास से इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी हुआ है।

माना जा रहा है कि सीमा के खुलने के बाद 17 सितंबर 2020 से सीमावर्ती क्षेत्र के लोग एक-दूसरे देश में पहले की तरह बेरोकटोक आ-जा सकेंगे। उधर, नेपाली मीडिया के अनुसार पहले चरण में इंडो-नेपाल सीमा के 10 नाकों से लोग एक-दूसरे देश में वैधानिक रूप से आवाजाही कर सकेंगे।

बताया जा रहा है कि नेपाल की गड्ढा चौकी, काकड़ भीट्टा, रानी, माड़र, गौर, वीरगंज, बेलहिया, कृष्णनगर, जमुनाहा, गौरीफंटा खुलने वाली सीमाओं में शामिल हैं। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पूर्णागिरि तहसील के एसडीएम दयानंद सरस्वती का कहना है कि सीमा खोलने को लेकर फिलहाल चंपावत जिला प्रशासन के पास कोई सूचना नहीं है और न ही नेपाली दूतावास के नोटिफिकेशन के बारे में जानकारी मिली है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.