उत्तराखंड: ठग गिरोह का भंडाफोड़, सेटटॉप बॉक्स की डीलरशिप के नाम लगाया 77 लाख का चूना, 3 आरोपी गिरफ्तार

देवभूमि उत्तराखंड में एक नामी टेलीकॉम कंपनी के सेटटॉप बॉक्स की डीलरशिप के नाम पर ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

आपको बता दें, सेटटॉप बॉक्स की डीलरशिप के नाम पर व्यापारियों से 77 लाख की ठगी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप और कंनपी के नाम पर तैयार किए गए दस्तावेज भी बरामद किए हैं। पुलिस की माने तो मामले में अभी भी कुछ आरोपी फरार हैं।

एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि कचनालगाजी निवासी मनोज जैन ने 22 अगस्त को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि रुद्रपुर निवासी राजेश झाम ने 20 जुलाई को एक व्यावसायिक डील करने के लिए उसे रुद्रपुर बुलाया। रुद्रपुर पहुंचने के बाद उसने एक होटल में उसे अश्वनी कुमार, हरिद्वार निवासी सुजेना शुक्ला, स्वाति कांडपाल, निखिल गांधी, विवेक शर्मा आदि से मिलवाया।

एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि न्होंने टेलीकॉम कंपनी की फ्रेंचाइची और स्टूडियो के नाम पर करीब 67 लाख की ठगी कर ली। इसके बाद 10 लाख रुपये और ऐंठ लिए। एसएसपी ने आगे बताया कि पुलिस ने मामले में थाना बेउर, पटना (बिहार) निवासी अश्वनी कुमार और ग्रेटर नोएडा (यूपी) निवासी विनोद राय और नेहरू कॉलोनी देहरादून निवासी प्रशांत संगल को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ में 27 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने की बात सामने भी आई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.