उत्तराखंड के दो सपूतों समेत 5 जवानों की शहादत का सेना ने लिया बदला, आतंकियों के लॉन्च पैड किए तबाह

उत्तारखंड के दो सपूतों समेत 5 जवानों की शहादत का भारतीय सेना ने पाकिस्तान और उसके आतंकियों से बदला ले लिया है।

जम्मू-कश्मीर से सटे पाकिस्तान की सीमा में भारतीय सेना ने आतंकियों के कई लॉन्च पैड्स को तबाह कर दिए हैं। शुक्रवार को पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की ओर से केरन सेक्टर में जबरदस्त गोलाबारी की गई। इसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना ने बताया कि उसके द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचा है। जवाबी कार्रवाई में आतंकियों के कई लॉन्च पैड्स तबाह कर दिए गए। बकायदे भारतयी सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई का वीडियो भी जारी किया गया है। नीचे आप वीडियो को देख सकते हैं।

इससे पहले कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में भारतीय सेना के 5 जवान शहीद हो गए थे। कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में रविवार को आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए पांचों जवान स्पेशल फोर्स यूनिट के थे। इन शहीदों में उत्तराखंड के देवेन्द्र सिंह राणा और अमित अण्थ्वाल भी शामिल थे। मुठभेड़ में हमारे जवानों ने पांच आतंकियों को भी मार गिराया था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.