उत्तराखंड: राजेश बिष्ट को सलाम! अपने होटल को प्रशासन के हवाले किया, ताकि कोरोना पीड़ितों की हो सके मदद

उत्तराखंड समेत पूरे देश में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। इस जानलेवा बीमारी के खिलाफ देवभूमि में जंग जारी है। लोग एकजुट होकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में योगदान दे रहे हैं।

प्रदेश में लोग अपने-अपने तरीके से कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं और दूसरो को प्रेरित कर रहे हैं। ऐसी ही एक मिसाल कुमाऊं में पर्यटन को बढ़ावा देने की शुरुआत करने वाले होटल शिखर के मालिक स्व जगत सिंह बिष्ट के बेट राजेश बिष्ट ने पेश की है। उन्होंने अपने पूरे होटल को जिला प्रशासन को दे दिया है, ताकि कोरोना महामारी में इसका इस्तेमाल किया जा सके।

राजेश बिष्ट की ओर से ही होटल में रहने, खाने की भी पूरी व्यवस्था भी की जा रही है। पुलिस  कर्मचारियों को सड़क पर चाय पिलाई जा रही है। यही नहीं उन्होंने जिला अधिकारी और नगर पालिका को राहत कोष में 25000-25000 हजार रुपये की धनराशि भी दी, ताकि इससे लोगों की मदद की जा सके।

आज उत्तराखंड समेत पूरा देश कोरोना वायरस की वजह से मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ऐसे में हम सभी का ये कर्तव्य बनात है कि हम आगे आएं और इस मुश्किल घड़ी में अपने प्रदेश और देश के साथ खड़े हों। पीएम मोदी के साथ सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत लोगों से ये अपील कर चुके हैं कि लोग सीएम, पीएम राहत कोष में सहयोग दें। अपील का असर देखा जा रहा है। लोग खुद से आगे आ रहे हैं और सहयोग कर रहे हैं।

(अलमोड़ा से हरीष भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.