इंडियन आइडल-12 के विनर पवनदीप राजन को CM पुष्कर सिंह धामी ने बनाया उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर

 इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर पवनदीप राजन को सरकार ने कला, पर्यटन और संस्कृति में उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पवनदीप राजन ने सामान्य स्थितियों से उठकर अपनी प्रतिभा से देश दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। पवनदीप राजन ने सीएम आवास में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। पवनदीप राजन ने स्वतंत्रता दिवस पर हुए फेमस रियलटी शो इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले में खिताब अपने नाम किया। उनको प्राइज में चमचमाती कार और 25 लाख रुपये मिले। इस सीजन में पवनदीप ने अपनी आवाज से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। जज हिमेश रेशमिया तो खुद को पवनदीप का सबसे बड़ा फैन बता गए।

इसके साथ ही शो के दौरान सेट पर आए गेस्ट भी पवनदीप की आवाज के कायल नजर आए। उन्होंने कहा कि पवनदीप की आवाज में पहाड़ का सुकून है। उनकी आवाज एवरग्रीन है और वे बहुत आगे तक जाएंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उनकी सिंगिंग की खूब तारीफ की और कहा कि उन्होंने उत्तराखंड का नाम देश-दुनिया में मशहूर किया है। आज इंडियन आइडल विजेता पवनदीप सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करने के लिए पहुंचे।

इस दौरान सीएम ने उन्हें कला, पर्यटन और संस्कृति में उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया। इंडियन आइडल विनर पवनदीप राजन मूल रूप से कुमाऊं के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1996 में चंपावत जिले के वल्चौड़ा गांव में हुआ। उन्होंने चंपावत से ही अपनी पढ़ाई भी की। उनके पिता सुरेश राजन और ताऊ सतीश राजन ने बचपन से ही उन्हें संगीत सिखाया। पवन दीप राजन को संगीत विरासत में मिला। उनके दादा स्व. रति राजन भी अपने समय के प्रसिद्ध लोकगायक थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.