उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र का आज तीसरा दिन, सरकारी कर्मचारियों और पेंशन धारकों को CM पुष्कर सिंह धामी ने दी सौगात

उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन से सरकारी कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए बड़ी घोषणा की।

मुख्यमंत्री धामी ने सदन में कहा कि राज्य के तीन लाख से अधिक कर्मचारियों व पेंशनरों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। महंगाई भत्ता में 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की जाएगी। इसके बाद अब महंगाई भत्ता 28 प्रतिशत हो जाएगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से राज्य 1.60 लाख कर्मचारी और 1.50 लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा।

बताया कि सितंबर महीने के वेतन में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। सरकार जुलाई और अगस्त माह का एरियर भी देगी। वहीं बुधवार को सदन की कार्यवाही के दौरान विस अध्यक्ष ने भाजपा विधायक संजय गुप्ता का मोबाइल जब्त कर लिया। संजय गुप्ता सदन में फोन पर बात कर रहे थे।

इससे पहले मंगलवार को मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में छह विधेयक पेश किए गए। जिसमें उत्तराखंड माल एवं सेवा कर संशोधन विधेयक, उत्तराखंड फल पौधशाला (विनियमन) विधेयक, उत्तराखंड नगर निकाय एवं प्राधिकरण विशेष प्राविधान संशोधन विधेयक, आईएमएस यूनिसन विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, डीआईटी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक पेश किए गए।

वहीं उत्तराखंड प्रतिपूरक वनीकरण निधि प्रबंधन एवं नियोजन प्राधिकरण (कैंपा) की वित्तीय वर्ष 2013-14 से 2016-17 तक लेखा प्रतिवेदन रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी गई। सरकार की ओर से नर्सरी एक्ट की धारा-19 में संशोधन किया गया है। जिसमें एक्ट के तहत जो भी परिवाद होगा, वह जिला के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के क्षेत्राधिकार में होगा। एक्ट में किसानों को घटिया पौध सामग्री देने पर सजा और जुर्माने का प्रावधान किया गया है। 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.