उत्तराखंड में ‘घुसपैठियो’ की अब खैर नहीं!

उत्तराखंड में पहचान छिपा कर रह रहे लोगों को लेकर प्रदेश सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पुलिस 10 दिनों तक सत्यापन अभियान चलाने जा रही है। इस दौरान उत्तराखंड में नौकरी और व्यापार करने वालों का सत्यापन तो किया ही जाएगा, साथ ही किरायेदारों का भी भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के दौरान संदिग्ध पाए गए व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी अशोक कुमार ने पत्रकारों को बताया कि चारधाम यात्रा 2022 को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए ही ये कदम उठाया जा रहा है। ताकि यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था कायम की जा सके।

बता दें, उत्तराखंड में हर दिन यूपी, दिल्ली, हिमाचल, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों से लोगों की आवाजाही लगी रहती है। ऐसे में कई बार आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी दूसरे राज्यों में वारदातों को अंजाम देने के बाद उत्तराखंड में पहचान छिपाकर आज जाते हैं। ऐसे कई केस हैं जब यूपी, हरियाणा पंजाब के कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी उत्तराखंड से हुई है। यही वजह है कि इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले प्रदेश में पहचान कर रहने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 week ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 week ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.