देश में कोरोना के बढ़ते मामलों का चारधाम यात्रा पर पड़ेगा असर? सीएम धामी ने जताई चिंता

देश में कोरोना की चौथी लहर की संभावना को लेकर प्रदेश सरकार भी चिंतित है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार प्राथमिकता के आधार पर कोरोना से बचाव के काम करेगी।

इस संबंध में उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से चर्चा भी की। यूपी और नई दिल्ली में कोरोना के मामलों में आ रही तेजी से उत्तराखंड सरकार भी चिंतित है। बढ़ती गर्मी के साथ पड़ोसी राज्यों से बड़ी तादाद में पर्यटक उत्तराखंड आ रहे हैं। प्रदेश सरकार खुद मान रही है कि इस बार चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड श्रद्धालु आ सकते हैं।

बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए सरकार के सामने सिर्फ व्यवस्थाएं जुटाने की चुनौती नहीं रह गई है, बल्कि अब कोरोना की चौथी लहर की संभावनाओं से सरकार के सामने दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है। कोविड मामलों के विश्लेषक समाज सेवी अनूप नौटियाल के मुताबिक, हालांकि उत्तराखंड में कोरोना मामले अभी कम हैं, लेकिन बढ़ती संक्रमण दर में चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल को कोविड का एक मामला आया था। 17 अप्रैल को आठ, 18 को नौ और 19 अप्रैल को 12 मामले कोविड के आए हैं। अब हमें सावधान रहने की आवश्यकता है। कोविड के मामले बहुत कम होने के बाद राज्य सरकार ने कोविड गाइडलाइन में पूरी तरह से ढील दे दी। ढील के बाद राज्य के भीतर और बाहर से आने वाले लोग मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं।

वहीं कोविड के कारण राज्य में पर्यटन कारोबार लगभग पूरी तरह से चौपट रहा। तीसरी लहर के थमने के बाद राज्य सरकार और राज्य के पर्यटन कारोबारियों और इस चारधाम यात्रा पर आश्रित व्यवसायियों ने राहत की सांस ली। लेकिन चौथी लहर की संभावना से वे भी चिंता में हैं। सीएम धामी ने कहा कि हम कोरोना को लेकर चिंता हैं। सरकार कोरोना से बचाव के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम करेगी।


newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.