फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या एक बार फिर प्रदेश में लॉकडाउन लौटेगा।
प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है कि एक बार फिर राज्य में लॉकडाउन लागू किया जा सकता है। हालांकि राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खबरों के मुताबिक, राजपुर से बीजेपी विधायक खजानदास और बदरीनाथ से बीजेपी विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा है कि एक बार फिर से प्रदेश में लॉकडाउन लागू किया जाना चाहिए, ताकि स्थिति पर नियंत्रण किया जा सके।
उत्तराखंड में कोरोना का खतरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। अब जरा ये भी समझ लीजिए कि आखिर प्रदेश में लॉकडाउन की मांग क्यों उठ रही है, वो भी तब जब पूरे देश में अनलॉक-4 के तहत सभी चीजों को धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है। दअसल उत्तराखंड कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 15 मार्च को प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। तब से लेकर अबतक प्रदेश में कोरोना के 27 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। राज्य में अभी भी साढ़े आठ हजार से ज्यादा कोरोना के सक्रिय मामले हैं। यही वजह है कि एक बार फिर प्रदेश में लॉकडाउन लागू करने की मांग शायद तेज हो गई है। हालांकि इस पर अभी सरकार को फैसला लेना बाकी है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.