उत्तराखंड: कुमाऊं के एकमात्र होटल मैनेजमेंट संस्थान में 15 साल से प्रिंसिपल का पद खाली, शिक्षकों का भी टोटा, जिम्मेदार कौन?

उत्तराखंड में युवाओं की एक ऐसी आबादी है जो होटल पर निर्भर है। बड़ी संख्या में पहाड़ी युवा बतौर पेशेवर होटलों में काम करते हैं।

बावजूद इसके इन युवाओं के अंदर हुनर विकसित करने के लिए पिछले कई सालों से कोई बड़े कदम नहीं उठाए गए। जो संस्थान प्रदेश में हैं उन्हें भी खास तवज्जो नहीं दी जाती। इसका एक जीता जागता सूबत है। अलमोड़ा में संचालित जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान है। ये कुमाऊं का एक मात्र होटल मैनेजमेंट करने के लिए संस्थान है, जिसमें पूरे प्रदेश के युवाओं द्वारा होटल और कैटरिंग मनीजमेंट का कोर्स किया जाता है।

पिछले 15 सालों से यहां के प्रधानाचार्य जैसा महत्वपूर्ण पद रिक्त है, जिस पर आज तक कोई नियुक्ति नही हो पाई है। इसके साथ ही इस संस्थान में कोई भी परमानेन्ट अध्यापक नहीं है। अस्थाई अध्यापकों के भरोसे यह चल रहा है।

होटल शिखर के मालिक राजेश बीष्ट कहे हैं कि यहां पर प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों की भारी कमी है, जिस कारण छात्रों का पठन-पाठन नहीं हो पा रहा है। इसकी देखरेख भी नहीं हो पा रही है। साथ ही इन्ही कारणों से आज यहां छात्रों की संख्या घटती जा रही है। सवाल ये है कि जिस संस्थान से पहाड़ के युवाओं को इतना फायदा पहुंच रहा है। युवाओं को इससे नौकरियां मिल रही हैं। आखिर उस संस्थान को लेकर इतनी बेरुखी क्यों?

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.