उत्तराखंड: कोरोना महामारी के बीच कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने इस बार श्रावण मास में होने वाली कांवड़ यात्रा क रद्द कर दिया है।

हरिद्वार में परंपरागत कांवड़ मेला नहीं लगेगा। हालांकि श्रद्धालुओं को थोड़ी राहत देते हुए प्रदेश सरकार ने ये पहल की है कि वो इस बार दूसरे सरकार राज्यों के मुख्यमंत्रियों को गंगाजल देने जाएगी। ताकि वो अपने राज्य में भोले के भक्तों तक भोले बाबा और मां गंगा का आशीर्वाद जरूर पहुंचा सके। उत्तराखंड सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने देहरादून में हुई प्रेस कांफ्रेंस में इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते इस बार कांवड़ यात्रा को कैंसल करने का फैसला किया गया है।

उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के श्रद्धालुओं को गंगाजल ले जाने में उत्तराखंड सरकार सहयोग भी करेगी। ये फैसला राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत के बाद लिया गया है। सरकार की तरफ से फैसला किया गया है कि कांवड़ियों की प्रदेश में एंट्री पर बैन की जाएगी। अगर कोई कांवड़िया किसी तरह हरिद्वार पहुंच भी गया तो उसे 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। क्वारेंटीन के दौरान रहने और खाने का खर्चा श्रद्धालु को खुद उठाना पड़ेगा। आपको बता दें कि 6 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होनी थी।

newsnukkad18

View Comments

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.