जोशीमठ: अरमानों पर तबाही भारी! भू-धंसाव में जब दरक गए आशियाने तो इस जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी

उत्तराखंड के जोशीमठ में भू-धंसाव की वजह से लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

तबाही के मंजर के बीच जिंदगी अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। इन सबके बीच शादी ब्याह भी हो रहे हैं। तबाही के बीच ये आसान नहीं हैं। जोशीमठ के सिंहधार के रहने वाले रघुवीर सिंह कुंवर ने बताया उनके बेटे रोहित कुंवर की शादी बसंत पंचमी के दिन निश्चित हुई थी। भू-धसांव से उनका भी घर दरक गया है और उन लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है।

इन लोगों में से कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके परिवार में शादी का कार्यक्रम है। विवाह कार्यक्रम और तारीख पहले ही निर्धारित हो गयी थी। शादी के लिए होटल, वैन्यू भी बुक हो गए थे, लेकिन इस बीच भू-धसांव की आपदा आ गयी और लोगों के घर दरक गए। भू-धसाव से दरके घरों के 250 परिवार के 902 सदस्य विभिन्न राहत शिविरों में रह रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उनके बेटे रोहित कुंवर की शादी वसंत पंचमी के दिन थी। रोहित कुंवर की शादी दशोली विकासखंड के बौला गांव के नरेंद्र सिंह नेगी की बेटी मेघा से साथ तय हुई थी, कई महीनों से शादी की तैयारियां चल रहीं थी, होटल के कमरे भी बुक हो गये थे। कि इस बीच 2 जनवरी से भू-धसांव से लोगों के घर दरकने लगे। लोगों को दरके घरों को छोड़ कर राहत शिविरो में जाने को मजबूर होना पड़ा।

दूल्हा रोहित कुंवर का घर भी भूधंसाव की चपेट में आ गया था। जिसके कारण उन्हें अपने परिवार के जोशीमठ के गुरुद्वारे में बने राहत कैंप में रहना पड़ रहा है। रोहित की शादी की तारीख निश्चित हो गयी थी। कार्ड भी मेहमानों को भेजे जा चुके थे कि इस बीच जोशीमठ में भूधंसाव की आपदा हो गई। दूल्हे का घर भी आपदा की जद में आ गया था। ऐसे में वर वधू पक्ष ने मिलकर जोशीमठ से सात किलोमीटर दूर पर्णखंडेश्वरी राजराजेश्वरी गढ़ी भवानी मंदिर में शादी की।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.