उत्तराखंड में कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश, पहाड़ से लेकर मैदान तक बदला मौसम का मिजाज

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने से राजधानी देहरादून समेत पहाड़ तक मौसम का मिजाज बिगड़ गया है।

देहरादून ने जहां जमकर बादल बरसे, वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हुई। इससे एक बार फिर लोग कड़ाके की ठंड से कांप उठे। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी, लाल माटी के साथ ही नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हो रही है। निचले क्षेत्रों में अभी हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। उधर बर्फबारी से गंगोत्री धाम में मंदिर में पूरा ढंक चुका है। बर्फबारी के कारण यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही मुश्किल हो गई है। बर्फ को हटाने के लिए जेसीबी जुटी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि मौसम के बदले मिजाज के चलते उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी होगी। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना है।

देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहेगा। ऐसे में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश और बर्फबारी के चलते पंतनगर में अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री, मुक्तेश्वर में 17.2 डिग्री और 7.2 डिग्री, टिहरी में अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले चौबीस घंटों के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने पर मौसम के सामान्य होने के आसार हैं। उधर, रविवार को दून के साथ ही हरिद्वार, रुड़की समेत कई मैदानी इलाकों और पर्वतीय इलाकों में बारिश हुई। वहीं 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.