मध्य प्रदेश: झाबुआ उपचुनाव में विजयवर्गीय बोले- आप हमें ये सीट जिताइए हम बदल देंगे प्रदेश का सीएम

मध्य प्रदेश के झाबुआ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस सीट पर अपना उम्मीदवार जिताने की बीजेपी हर मुमकिन कोशिश कर रही है।

झाबुआ सीट पर 21 अक्टूबर को होने वाले मतदान से पहले बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है। पार्टी उम्मीदवार भानू भूरिया के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे विजयवर्गीय ने लोगों  से कहा कि आप इस सीट पर हमें जीत दिलाइए हम आपको इस बात की गारंटी देते हैं कि राज्य के मुख्यमंत्री को बदल देंगे।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि आप झाबुआ से कांग्रेस को हटाने का काम कीजिए और मैं प्रदेश से सरकार को हटाने का काम करूंगा। इस दौरान विजयवर्गीय ने राज्य की कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ये वादा किया था कि वह बिजली के दाम आधी कर देगी, लेकिन बिजली के दाम करने के बजाय उसने बिजली की सप्लाई ही आधी कर दी।

कैलाश विजयवर्गीय ने ये नहीं बताया कि आखिर जनता द्वारा झाबुआ सीट जिताने से वो कैसे प्रदेश की सरकार बदल देंगे। क्योंकि इस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। कमलनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। बीएसपी का भी उन्हें समर्थन है। इससे पहले एक बीजेपी विधायक भी उनके समर्थन में विधानसभा में वोट दे चुका है। ऐसे में कमलनाथ की सरकार कैसे हटेगी ये विजयवर्गीय ने नहीं बताया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.