कांवड़ यात्रा 2021: आज से हरिद्वार बॉर्डर पर सख्ती, दूसरे जिलों से भी पहुंची फोर्स

आज से श्रावण मास शुरू हो गया। प्रदेश सरकार पहले ही कांवड़ यात्रा स्थगित कर ही चुकी है। जिले में कांविड़यों की आमद न हो इसको लेकर पुलिस ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है।

आज से जिले के सभी बॉर्डर पर सख्ती हो गई है। वहीं आज होने वाले गुरु पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर भी सख्ती की जा रही है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा को प्रतिबंधित कर दिया है। ऐसे में कांविडए जिले में प्रवेश न करें। उनके लिए रणनीति तैयार की गई है। कांवड़ियों को बॉर्डर से ही वापस लौटाया जाएगा। वहीं ट्रेनों व बसों में भी सख्ती की जाएगी। इसके अलावा जिले के सभी बॉर्डर को आज से सील कर दिया गया है।

धर्मनगरी में आने वाले लोगों को आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथलि अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि 900 से अधिक पुलिसकर्मी जिले के बॉर्डर, गंगा घाटों व अन्य सार्वजनिक जगहों पर तैनात किए गए हैं। इसमें पीएसी की भी 10 कंपनी हैं।

उन्होंने बताया कि हरिद्वार-नजीबाबाद चिड़ियापुर बॉर्डर पर एसआई 1, आरक्षी 8 व एक प्लाटून पीएसी की लगाई गई है। वहीं नारसन बॉर्डर पर दिन-रात में 4 एसआई, 21 पुलिसकर्मी, व एक प्लाटून पीएसी की तैनात की गई है। इसके साथ ही मंडावर में 4 एसआई, 13 पुलिसकर्मी, व पीएसी का डेढ़ प्लाटून तैनात है।

काली नदी पुल पर 2 एसआई, 14 पुलिसकर्मी, व डेढ़ प्लाटून पीएसी लगाई गई है। भूपतवाला में 4 एसआई, 9 पुलिसकर्मी, व एक प्लाटून पीएसी लगाई गई है। वहीं पुरकाजी में खानपुर बॉर्डर पर 2 एसआई, 8 पुलिसकर्मी व पीएसी की एक प्लाटून तैनात है। 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.