उत्तराखंड: कोटद्वार में मित्र पुलिस की क्रूरता आई सामने, हिरासत में युवक की मौत

उत्तराखण्ड के कोटद्वार में मित्र पुलिस की क्रूरता से एक युवक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर ग्रामीणों द्वारा जमकर नारेबाजी करते हुए थाने का घेराव कर जमकर हंगामा काटा गया। परिजनों का आरोप है कि थाने में पिटाई के बाद उक्त युवक की मौत हुई है।
मामला कोटद्वार के कालागढ़ थाने का है। मिली जानकारी के अनुसार कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की झरना रेंज की एक चौकी से कुछ दिन पहले एक राइफल गायब हो गई थी।

वन विभाग ने राइफल गुम होने की सूचना कालागढ़ पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में बीते रोज वन विभाग के एक पूर्व में नियुक्त फायर वाचर सोनू नाम के एक युवक को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया। जिसकी हिरासत में मौत होना बताया जा रहा है। युवक की मौत पर गुस्साये ग्रामीणोें ने आज सुबह बड़ी संख्या में कालागढ़ थाने पहुंचकर मृतक के शव के साथ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने सोनू कुमार की मृत्यु पर पुलिस एवं वन विभाग के खिलाफ बेवजह प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और परिवार को उचित मुआवजा दिया जाये।


गुस्साई और बेकाबू भीड़ थाना परिसर के अंदर पहुंच गई। मौके पर स्थानीय पुलिस बल मौजूद है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक के अनुसार राइफल गुम होने के मामले की विभागीय जांच चल रही है। वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस की मारपीट के चलते युवक की हालत बिगड़ी थी। रात में उपचार के लिए बिजनौर ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.