काशीपुरः ट्रक और कार में भीषण टक्कर में CPU प्रभारी की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

काशीपुर में तैनात सीपीयू प्रभारी पवन भारद्वाज कि बीते देर रात कार और ट्रक की भिड़ंत में दर्दनाक मौत हो गई।

बुधवार की देर रात काशीपुर सीपीयू मैं तैनात उप निरीक्षक पवन भारद्वाज की अपनी कार से कुंडेश्वरी रोड चैती की ओर जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने टक्कर मारी दी, जिसमें सीपीयू दारोगा की कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सीपीयू दारोगा की भी टक्कर लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक पवन भारद्वाज 2008 के बेच के सब इंस्पेक्टर थे ।

घटना का पता लगते ही पूरे स्वजनों में कोहराम मच गया। पुलिस परिवार में भी शोक की लहर दौड़ गई। घटना विगत रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक पवन भारद्वाज विभाग में एक मुदूभाषी व मिलनसार अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। मूल रूप से कोटद्वार निवासी पवन भारद्वाज के एक बेटा और एक बेटी है तथा अगले साल ही प्रमोशन की लिस्ट में नाम आने की संभावना थी, जिसमें उनका निरीक्षक बन जाना तय था। एसपी प्रमोद कुमार ने सीपीयू प्रभारी की निधन पर दुख जताते हुए कहा कि हमनें एक होनहार साथी को खो दिया।

40 वर्षीय एसआई पवन कुमार भारद्वाज मूलरूप से कोटद्वार के शिवपुरी के रहने वाले थे। तीन साल पहले उनकी तैनाती काशीपुर सीपीयू में हुई थी। इस समय वह आईआईएम स्थित बैरक में रहा करते थे। बुधवार देर रात लगभग साढ़े दस बजे वह अपनी कार संख्या यूके 18 के 7664 से काशीपुर बाजार से बैरक की ओर जा रहे थे।

कुंडेश्वरी रोड पर सामने से आ रहे ट्रक संख्या यूपी 38 टी 1649 से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। क्रेन से कार को काट कर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने रात को शव मोर्चरी में रखवा दिया था। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस की ओर दौड़ पड़े। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने बताया कि पवन अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। उनके दो बेटे 14 वर्षीय अनंत व नौ साल की बेटी आदया है। आईटीआई थाना पुलिस के अनुसार ट्रक ईंटों से भरा था और संभल से काशीपुर आया था। मृतक पवन भारद्वाज को उनके साथियों द्वारा श्रद्धांजलि दी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.