दो दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचे के BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, चुनावी मुद्दों पर करेंगे मंथन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वे सुबह करीब 10:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत सरकार के मंत्रियों व प्रदेश पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा का जोरदार स्वागत किया। काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए पहुंचे हुए थे। बारिश के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं में अध्यक्ष के स्वागत को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। हरिद्वार और देहरादून जिले की सीमा पर स्थित एक होटल में पार्टी के कार्यक्रम होंगे। वहां पहुंचने से पूर्व नड्डा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

इन बैठकों में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा भी शिरकत करेंगे। दो दिन तक चलने वालीं इन बैठकों में 2022 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन होगा। सांगठनिक बैठकों के अलावा नड्डा ‘सैनिकों का सम्मान और सैनिकों से संवाद’ और ‘संतों का आशीर्वाद’ इन दो कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सबसे पहले दोपहर 12 बजे हरिद्वार पहुंचेंगे। दो दिवसीय दौरे पर नड्डा संगठन से लेकर सरकार के मंत्रियों की अलग-अलग 11 बैठकों में शामिल होंगे। पहले दिन सबसे पहले प्रदेश पदाधिकारियों फिर सांसद और विधायकों के बाद कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। बैठकों के संयोजन के लिए नेताओं की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। कार्यक्रम शांतिकुंज के निकट होटल गॉडविन में होगा। 


राष्ट्रीय अध्यक्ष के दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर प्रदेशभर से भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि गुरुवार शाम को ही हरिद्वार पहुंचने शुरू हो गए थे। कुमाऊं और गढ़वाल के जिलों से कई नेता एवं जनप्रतिनिधि 19 अगस्त की शाम हरिद्वार पहुंच गए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.