फोटो: सोशल मीडिया
धर्म नगरी हरिद्वार में होने जा रहे कुंभ मेले को लेकर अखाड़ा परिषद की बैठक जारी है। बैठक से पहले कुंभ मेले को लेकर अहम निर्णय लिए गए हैं।
खबरों के मुताबिक इस बार कुंभ में लाखों करोड़ों की संख्या में नहीं बल्कि 13 अखाड़ों के सिर्फ 26 साधु ही शाही स्नान में शामिल होंगे। आपको बता दें, वैसे लाखों की संख्या में श्रद्धालु और संत-महात्मा गंगा स्नान करते हैं। लेकिन इस बार कोरोना के कारण कुंभ मेले में स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं और साधु-संतों की भारी भीड़ देखने को नहीं मिलेगी।
इस बात की जानकारी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि ने ही दी है। आपको बता दें आज अखाड़ा परिषद की बैठक जारी है, जिसमें अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि, महामंत्री हरि गिरि सहित सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि साधु-संत मौजूद हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि ने कहा है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हमारे द्वारा लिख कर भी दिया गया है कि इसको लेकर किसी भी अखाड़े में मतभेद नहीं है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.