मसूरी: LBS एकेडमी में कोरोना का कहर! 33 ट्रेनी IAS के पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, 48 घंटे के लिए एकेडमी सील

उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है। अब पहाड़ों की रानी कहे जाने वाली मसूरी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है।

मिली जानकारी के मुताबिक मसूरी में स्थित एलबीएस एकेडमी में 33 ट्रेनी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। एक साथ इतनी मात्रा में लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में ये सभी ट्रेकिंग पर गए थे। फिलहाल, 32 ट्रेनी आईएएस को एकेडमी में ही आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं एक ट्रेनी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने बाताय कि अब कोविड-19 टेस्ट के लिए 4 दर्जन से अधिक आईएएस का सैम्पल लिया जाएगा। बता दें, 33 ट्रेनी अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अकादमी के 5 हॉस्टल को सील कर दिया गया है।

बता दें कि लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी द्वारा परिसर में ही आइसोलेशन वॉर्ड बनाया गया है। जिसमें 50 बेड स्थापित किए गए हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। उनको दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही है। अकादमी प्रशासन मरीजों के संपर्क में आए लोगों की तलाश में भी जुट गया है। डीएम के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अकादमी पहुंचकर पांच आवासीय क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बना दिया है और अकादमी को 48 घंटे के लिए सील कर दिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.