फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेश को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बीती रात उनकी कोरोना रिपोर्ट आई है।
बुखार और सांस लेने में उन्हें तकलीफ है। उन्हें शुक्रवार दोपहर को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं से नाखुश होकर इंदिरा हृदेश को उनके बेटे घर लेकर चले गए थे। खबरों के मुताबिक, आज उन्हें इलाज के लिए देहरादून में भर्ती कराया जा सकता है।
देर रात नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की RT PCR रिपोर्ट निजी लैब से आई थी। इसमें उन्हें सक्रमित पाया गया। सुशीला तिवारी अस्पताल में उनका एंटीजन टेस्ट कराया गया था और वहां उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। डॉक्टर की सलाह पर इंदिरा हृदयेश का सीटी स्कैन भी कराया गया था। रिपोर्ट में उन्हें निमोनिया की शिकायत बताई गई। इसके बाद उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुशीला तिवारी अस्पताल में बीते दिन 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए गए थे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.