नैनीताल: घास लाने गई 12 साल की बच्ची को ‘आदमखोर’ गुलदार ने बनाया निवाला, परिवार में मचा कोहराम

नैनीताल के ओखलाकांड ब्लॉक में एक बार फिर आदमखोर गुलदार का आतंक देखने को मिला है। तुषराण गांव में गुलदार ने 12 साल बच्ची को निवाला बनाया है।

बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी मां के साथ जानवरों के लिए घास लाने के लिए खेत में गई थी। इसी दौरान गुलदार आया और 12 साल की बच्ची को उठा ले गया। इस दौरान बच्ची की मां ने शोर मचाया। मां की आवाज सुनने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गुलदार के पीछे भागे। कुछ ही दूरी पर खेत में ग्रामीणों को बच्ची का शव मिला। बच्ची की मौत से उसके घर में मातम पसर गया है। वहीं, इलाके में गुलदार की दस्तक से लोग दहशत में हैं।

घटना के बाद से इलाके के लोग गुस्से में हैं। ग्रामीणों ने बच्ची की मौत के बारे में वन विभाग की टीम को सूचना दे दी है। नैनीताल के डीएफओ टीआर बीजूलाल का कहना है घटना की सूचना मिलते ही एक टीम को क्षेत्र में गश्त के लिए भेज दिया गया है। डीएफओ ने बताया कि गांव में पिंजरा लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुलदार के हमले में मारी गई बच्ची के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

आए दिन नैनीताल के ग्रामीण इलाकों में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। हर घड़ी ग्रामीण गुलदार के हमले की आशंका से डरे रहते हैं। बताया जा रहा है कि बीते 6 महीने के भीतर गुलदार करीब 8 लोगों को निवाला बना चुका है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.