फोटो: सोशल मीडिया
देवभूमि के पहाडों में इन दिनों आसमानी आफत के साथ साथ गुलदार का आतंक जारी है। हर रोज गुलदार के हमले की खबर कहीं ना कहीं से आ ही रही है।
वहीं टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर के लोग भी इन दिनों गुलदार के खौफ में जी रहे हैं। वन विभाग द्वारा तैनात किए गए शूटर के बाद भी गुलदार का आंतक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यूं तो प्रतापनगर में कई गुलदार ने इंसानों को अपना शिकार बनाया है, लेकिन इनमें से एक गुलदार ऐसा भी है जो इंसानी खून का प्यासा हो गया है। इस बात की जानकारी खुद ग्रामीणों ने दी है।
दरअसल, प्रतापनगर क्षेत्र के देवल गांव के ग्रामीणों की माने तो गांव के लोग आदमखोर गुलदार की दहशत से खौफजदा हैं। वन विभाग ने आदमखोर गुलदार को मारने के लिए यूं तो चार शूटर तैनात किए थे, शूटरों ने अपना काम भी कर दिया और एक गुलदार को ढेर कर दिया है, लेकिन ग्रामीणों की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं कि ये वो गुलदार नहीं है, बल्कि आदमखोर गुलदार अभी भी घूम रहा है।
गौरतलब है कि प्रतापनगर के देवल गांव में बीते 3 अगस्त को आदमखोर गुलदार ने एक आठ साल की किशोरी को अपना निवाला बनाया था। इन 18 दिनों में आदमखोर गुलदार ने तीन पालतू कुत्तों को भी अपना शिकार बनाया। जिसके बाद वन विभाग ने चार शूटरों को देवाल गांव में तैनात किया था। वन विभाग के शूटरों ने रात को एक गुलदार को मार गिराया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.