फोटो: सोशल मीडिया
कोरोना महामारी के बीच कुदरत की मार झेल रहे उत्तराखंड के लोग कोरोना के साथ साथ मौसम की दोहरी मार झेल रहे हैं।
लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से पहाड़ी क्षेत्रों के कई गांव का संपर्क टूट गया है। जिसके चलते लोगों को खाने पीने के सामान से लेकर स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियां झेलनी पड़ रही है।ऐसे में देश के लिए हमेशा तैयार रहने वाले जवान ही मसीहा बनकर लोगों की मदद के लिए आ रहे हैं। आपदा में फंसे लोगों के बचाने के लिए सेना के जवान हर वक्त लगे हुए हैं, इस में विनाशलीला से जूझते लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है और राहत सामग्री भी बांटी जा रही है।
संकट के समय अपना फर्ज निभा रहे देश के जवानों की ऐसी ही तस्वीर उत्तराखंड से सामने आयी है। जहां ITBP के जवानों ने घायल महिला को रेस्क्यू किया। उत्तराखंड में ITBP के जवानों ने घायल महिला को स्ट्रेचर पर पिथौरागढ़ में दूरदराज के गांव लापसा से कठीन पहाड़ी रास्तों और नालों को पार करते हुए मनस्यारी तक ले गए। इन जवानों ने 40 किमी का यह रास्ता बिना रुके 15 घंटे में पूरा किया। रेस्क्यू के इस पूरे वीडियो को ट्वीट करते हुए ITBP ने लिखा सेवा परम धर्मः
आपको बता दें, मुनस्यारी से 40 किमी दूर लास्पा गांव में पत्थर की चपेट में आने से घायल महिला के लिए छह दिन बाद भी हेलीकॉप्टर नहीं आया। शनिवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने दर्द से छटपटा रही महिला को स्ट्रेचर में रखकर मुनस्यारी पहुंचाने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि आईटीबीपी 14 वीं वाहनी के 25 जवानों ने महिला को सड़क तक पहुंचा दिया है।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.