उत्तराखंड में भारी बारिश से मुश्किलें बढ़ गई हैं। तेज बिजली कड़कने के साथ ही जमकर बारिश हो रही है।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी के पुरोला में आसमानी कहर देखने को मिला है। यहां कंडियाल गांव के मदनी तोक में खेतों में काम कर रहे चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। ग्रामीणों ने चारों लोगों को सीएचसी पुरोला पहुंचाया। जहां इलाजे के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि खेतों में धान की रोपाई कर लोगों पर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी जद में आने से एक युवक की मौत हो गई। तीन गंभीर घायल हो गए हैं। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया है। एक को उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है।
एसडीएम पुरोला देवानंद शर्मा ने बताया कि विकासखंड के कंडियाल गांव में अपने खेतों में धान की रोपाई कर रहे लोगों पर आसमानी बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला लाए। जहां इलाज के दौरान अभिषेक (24) पुत्र घृपाल ज्याडा की मौत हो गई। दो घायलों चंद्र ज्याडा (55) पुत्र अजय पाल और अशोक 18 पुत्र खुशपाल को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रैफर किया गया। निखिल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया है और घायलों को हर सम्भव उचित उपचार का भरोसा दिया है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.