देहरादून जिला प्रशासन ने जिले में 47 कोविड टेस्टिंग सेंटर की सूची जारी की है। सूची में इनके मोबाइल नंबर, पता, प्रभारी का नाम दिए गए हैं।
इसके अलावा वहां आरटीपीसीआर या एंटीजन किस तरह की जांच हो रही है, इसका भी ब्योरा दिया गया है।
इसके साथ ही सरकार ने तीन निजी लैबों को कोविड जांच के लिए सैंपल के होम कलेक्शन की अनुमति दे दी है। इसके तहत सैंपल लेने वालों के नाम और मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं।
प्रदेश सरकार ने एसआरएल लैब, डॉ.लाल पैथ लैब और बौंठियाल पैथ लैब को इसकी अनुमति दे दी है। शासन के मुताबिक अभी यह अनुमति सिर्फ देहरादून जिले के लिए ही है। देहरादून में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इसी स्थिति को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.