उत्तराखंड में टिड्डियों के हमले का अलर्ट, अपने खेतों को टिड्डी दल के हमले से ऐसे बचाएं

देश के कई राज्यों में आतंक मचाने वाली पाकिस्तानी टिड्डियों का दल अब उत्तराखंड में भी हमला कर सकता है।

टिड्डियों का दल शनिवार को दिल्ली-एनसीआर पहुंच गया। कृषि विभाग ने आशंका जताई है कि टिड्डी अब उत्तराखंड की तरफ भी आ सकती हैं। इसी को देखते हुए कोटद्वार में फील्ड कर्मचारियों को क्षेत्र में बने रहने के निर्देश दिए गए हैं। कृषि अधिकारी आरके गहलोत ने रविवार को कृषि विभाग के कर्मचारियों की बैठक ली। मीटिंग में उन्होंने कर्मचारियों को किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए। मीटिंग में उन्होने कर्मचारियों को ये भी निर्देश दिए कि वो इस संबंध में सभी इलाकों में किसानों को जागरुक करने वाले बैनर-पोस्टर लगाएं। टड्डियों से बचाव के लिए सभी केंद्रों में कीटनाशक भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।

ऐसे भगाएं टिड्डी

कृषि विभाग टिड्डियों को भगाने की पूरी तैयारी कर रहा है। काश्तकारों को स्प्रे मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, जिन काश्तकारों के पास स्प्रे मशीन नहीं है, वो विभाग से अनुदान पर स्प्रे मशीनें खरीद सकते हैं। साथ ही काश्तकारों को टिड्डी दल के खेतों में हमला करने पर ध्वनि यंत्रों जैसै कि ढोल, डीजे, मोटरसाइकिल के साइलेंसर, थाली, कनस्तर वगैरह बजाने और पटाखे फोड़ने की सलाह दी गई है। साथ ही किसानों से कहा गया है कि जिनके पास ट्रैक्टर चालित मशीनें हैं, वो मशीनों को तैयार रखें और खाली खेत में पानी भरकर रखें। बताया जा रहा है कि इन उपायों से टिड्डी दल भाग जाता है।

कितना नुकसान पहुंचा सकता है टिड्डी दल?

टिड्डी दल हर दिन हवा के रुख के साथ 150 किमी. तक की यात्रा कर सकती हैं। टिड्डियों का ये दल रास्ता में आने वाली सभी फसलों को खा जाता है। एक टिड्डी एक दिन में 2 ग्राम खाना खाती हैं, लेकिन इसकी संख्या इतनी होती है कि कई लोगों के बराबर खाना एक बार में खत्म कर देती हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.