उत्तराखंड: राजधानी में अब हर दिन खुलेंगे बाजार, सिर्फ इन जगहों पर रहेगी पाबंदी

कोरोना महामारी के बीच उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगाई गई सभी पाबंदियों को हटा लिया गया है। जिले में अब हर दिन बाजार खुलेंगे।

इसके साथ ही बैंक, सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों को हफ्ते में 6 दिन खोलने की इजाजत मिल गई है। नई व्यवस्था अगले हफ्ते से लागू कर दी जाएगी। हालांकि कंटेनमेंट जोन में रह रहे लोगों पर पाबंदियां पहले की तरह ही लागू रहेंगी। आपको बता दें कि जिले में मंडी में कोरोना वायरस का केस सामने आने के बाद जिस तरह के हालात बने थे, उसके बाद शनिवार और रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन की व्यवस्था की गई थी। अब कोरोना वायरस का खतरा जिले में थोड़ा कम हो गया है, इसके बाद जिला प्रशासन की तरफ से पाबंदियां हटाने का आदेश जारी कर दिया गया है।

अब क्या व्यवस्था होगी?

देहरादून में सिटी बस, रोडवेज बस, विक्रम और ऑटो हफ्ते के सातों दिन चल सकेंगे। बाजार और दफ्तर आम दिनों की तरह खुलेंगे। हालांकि सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक ही बाजार में सामान्य गतिविधियां हो सकेंगी। बाजार सिर्फ साप्ताहिक बंदी वाले दिन बंद होंगे। लोग सुबह पांच बजे से अपने काम पर जा सकेंगे। लोग मॉर्निंग वॉक पर भी जा सकते हैं। अभी तक सुबह 7 बजे तक कहीं भी निकलने पर पाबंदी थी। सरकारी-प्राइवेट दफ्तरों में केवल संडे की छुट्टी रहेगी।

कहां अभी भी जारी रहेगी पाबंदी?

प्रेमबत्ता गली, सर्कुलर रोड, कलिंगा कॉलोनी, ब्रह्मपुरी, प्रगतिपुरम, ओम सार्थक अपार्टमेंट, वसंत विहार फेज-2, खुड़बुड़ा, हरश्रीनाथ गली, नवीन मंडी, साईं लोक लेन नंबर-2, जॉन ढाबा कैंट रोड, विवेक विहार, स्माइली बुक डिपो वाली गली, राम विहार, पूर्वी पटेलनगर, चमनपुरी, मोहिनी रोड, गोविंदगढ़ और ईदगाह-चकराता रोड कंटेनमेंट जोन में शामिल हैं। यहां पाबंदियां जारी रहेंगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.