कई प्रदेशों में अपना आतंक मचा चुका टिड्डी दल अब उत्तराखंड पहुंच गया है। यूपी की सीमा से सटे जिलों में टिड्डी दल मंडराता हुआ नजर आया है।
टिड्डी दल के दिखने के बाद किसानों में हड़कंप मच गया है। सभी को उनकी फसल की फिक्र हो रही है। वहीं टिड्डियों के नजर आते ही कृषि विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में टिड्डी दलों को भगाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। ड्रोन, स्प्रे के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की मदद से टिड्डियों को भगाने की कोशिश की जा रही है।
सबसे पहले रुद्रपुर में अचानक टिड्डी दल नजर आया। रुद्रपुर, किच्छा और सितारगंज के पास सीमांत गावों सैजना, सैजनी गांव, रतनपुरा, दरऊ, मटिया में टिड्डी दल देखे गए। टिड्डियों का दल को धान की फसल और गन्ने के ऊपर मंडराते हुए देखा गया। जिसके बाद तुरंत किसानों ने इसकी सूचना कृषि विफभाग को दी। जिसके बाद हरकरत में आए अधिकारियों ने गांवों का निरीक्षण किया और कीटनाशक का छिड़काव कराया। फिलहाल राहत की बात ये है कि अभी तक टिड्डियों ने फसलों को बहुत नुकसान नहीं पहुंचाया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.