उत्तराखंड में कोरोना वायरस ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। राज्य में तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।
राज्य के बीजेपी प्रवक्ता प्रकाश रावत और नैनीताल जिला बेजीपी अध्यक्ष प्रदीप समेत कई नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। वहीं, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। यही वजह है कि प्रदेश के कई इलाकों में सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया है।
राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में अगले आदेशों तक शनिवार और रविवार को लॉकडाउन घोषित है। शनिवार को लॉकडाउन के बावजूद देहरादून की सड़कों पर वाहनों का लंबा जाम देखा गया।
प्रदेश में पिछले एक हफ्ते में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 11 जुलाई को कोरोना के 45 मामले सामने आए थे। लेकिन 12 जुलाई को 120, 13 जुलाई को 71, 14 जुलाई को 78, 15 जुलाई को 104 और गुरुवार यानी 16 जुलाई को एक दिन में सबसे ज्यादा 199 मामले सामने आए थे।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.