फोटो: सोशल मीडिया
कुंभ की तैयारियों को लेकर सीएम त्रिवेंद्र रावत के साथ बैठक के दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की तबियत अचानक बिगड़ गई।
जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। खबर लिखे जाने तक उनकी हालत स्थिर है और खतरे के बाहर बताई जा रही है। आपको बता दें, हरिद्वार कुंभ सहित कई मामलों के संबंध में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और प्रयागराज संगम स्थित लेटे हनुमान मंदिर के महंत नरेंद्र गिरी शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ बैठक कर रहे थे।
बताया जाता है कि इसी दौरान उनके सीने में अचानक दर्द उठा। आनन फानन में उन्हें स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। उनके शिष्य आनंद गिरी ने बताया कि स्वामी जी की तबियत अब सही है और हालत खतरे से बाहर है। वह फिलहाल पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.