उत्तराखंड में ‘चमत्कार’, सड़क से हवा में उड़ी कार, खाई की ओर जाकर लटक गई, बच गई जान!

उत्तराखंड में अक्सर आपने हादसों में लोगों की जान जाते देखा होगा। वाहनों के खाई में गिरने से हर दिन कई लोगों की जान चली जाती है।

सड़क हादसे में इस बार चमत्कार हुआ है। ये चमत्कार बाईपास बाषाघाट के पास देखने को मिला। सड़क के से उछलकर एक कार खाई की ओर तो गई लेकिन खाई में नही गिरी। सड़क किनारे पैराफिट में फंसकर हवा में लटक गई। ऐस में सभी यात्रियों की जान बच गई। जिस तरफ कार लटकी थी उसके नीचे गहरी खाई थी। अगर कार खाई में गिरती कार में सवार लोगों की जान जा सकती थी।

जिस समय ये हादसा हुआ उस समय कार में 4 लोग सवार थे। इसमें एक युवती भी शामिल थी। कार के हवा में लटकने के बाद उसमें सवार लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। बताया जा रहा है कि सड़क से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंच गए और कार में सवार किसी तरह से लोगों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार में फंसे चारों लोगों को निकालने में मदद किया। कार से बहर निकलने के बाद सभी चारों लोगों ने भगवान को धन्यवाद कहा और हासदे को चमत्कार बताया।

पुलिस के मुताबिक, ये एक वैगनआर कार थी। कार में सवार लोग मसूरी से धनोल्टी जा रहे थे। सभी लोग देहरादून के रहने वाले हैं। कार से सभी लोगों को निकानइन सब को कार से सुरक्षित निकालने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर क्रेन मंगवाई। क्रेन की मदद से हवा में लटकी कार को सड़क पर लाया गया। इसके बाद कार में बैठकर चारों लोग रवाना हुए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.