उत्तराखंड: सिरफिरे आशिक ने लड़की को उतारा मौत के घाट, ना कहने पर दरांती से गर्दन पर किया वार

उत्तराखंड में एक तरफा प्यार ने एक और लड़की की जान ले ली। मामला पिथौरागढ़ जिले का है, जहां सिरफिरे आशिक ने लड़की को मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के मुताबिक लड़की का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने युवक के प्रपोजल को ठुकरा दिया। फिर क्या था सिरफिरे आशिक को ये नागवार गुजरा और उसने लड़की की निर्मम हत्या कर दी। खबरों की मानें तो आरोपी को लड़की की ना इस कदर से नागवार गुजरी कि उसने दरांती से लड़की की गर्दन पर कई वार कर दिए। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

वहीं वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। आपको बता दें, हैरान करने वाली ये वारदात जिले के झूलाघाट में हुई। जहां एकतरफा प्यार में जायल गांव की कविता भट्ट को मौत के घाट उतार दिया गया। आरोपी का नाम राजेश चंद है वो भी उसी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि 22 साल की कविता पिथौरागढ़ महाविद्यालय से बीए कर रही थी। राजेश उसे अक्सर परेशान करता था। आरोप है कि राजेश कविता को दूसरी जगह शादी होने पर जान से मारने की धमकी भी दिया करता था

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.