फोटो: सोशल मीडिया
शिव भक्तों के लिए अच्छी खबर है। कल यानी 1 सितंबर से ऋषिकेश में पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर के कपाट खुल जाएंगे।
बीते 22 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा के बाद नीलकंठ महादेव मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे। अब एक सितंबर से सुबह 4 बजे से रात 9 बजे तक कपाट खुलेंगे। इस दौरान कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।
आज नीलकंठ महादेव मंदिर समिति टैक्सी यूनियन और व्यापारियों के साथ चर्चा हुई। इस बैठक के बाद कपाट खोलने का फैसला लिया गया। समिति के अनुसार, मंदिर में प्रवेश करने के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना होगा। इसके साथ ही मंदिर में जल, बेलपत्र, सूखा प्रसाद और फल के अलावा अन्य किसी भी प्रकार की वस्तु नहीं चढ़ाई जाएगी।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.