हरिद्वार में बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर उमड़ेगा जनसैलाब! प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की पुख्ता तैयारियां की हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने अतिरक्त पुलिस बल की तैनाती करते हुए मेला सेल का गठन कर दिया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार को स्नान पर्व व्यवस्था का नोडल अधिकारी बनाया गया है। सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश आदि स्थानों से भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचकर हरकी पौड़ी पर गंगा स्नान करेंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व शांति और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. रावत ने व्यवस्था के लिए एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए मेला सेल का गठन किया है। एसएसपी ने बताया कि क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी चौकी हरकी पैड़ी प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर, कनखल व अन्य संबंधित थाना प्रभारी गहनता से अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर कानून व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, वाहनों की पाकिर्ंग आदि की व्यवस्थाओं का आकलन व निरीक्षण कर लें। संवेदनशील स्थानों पर सुदृढ़ पुलिस व्यवस्था करते हुए नामवार ड्यूटी दी जाए।

उन्होंने प्रभारी बीडीएस को निर्देश दिया कि स्नान से पहले बसअड्डा, रेलवे स्टेशन और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की जाए। स्नान पर्व के लिए सात निरीक्षक, थानाध्यक्ष व एसएसआइ, 42 उपनिरीक्षकों, 45 हेड कांस्टेबल व प्रशिक्षु, 235 कांस्टेबल और 72 महिला कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

7 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

7 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.