हे राम! उत्तराखंड में मानसिक रूप से बीमार नाबालिग लड़की से ‘गंदा’ काम! केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड के रुड़की के सिविल लाइन थाना इलाके में 16 साल की नाबालिग लड़की से एक युवक पर रेप का आरोप लगा है।

यूपी के बिजनौर की रहने वाली महिला ने थाने में मामला दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। यही वजह है कि उसकी बेटी कई बार पिरान कलियर दरगाह पर हाजरी के लिए आ चुकी है। महिला ने बताया कि बीते एक अगस्त को बिजनौर से घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

पीड़िता की मां ने बताया शनिवार की सुबह उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाली महिला ने अपना नाम सोनम निवासी बंधा रोड कोतवाली रुड़की बताया। उसने बताया कि उनकी बेटी को बुखार होने के चलते सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके बाद पाड़िता की मां सिविल अस्पताल पहुंची। जहां उसकी बेटी ने बताया कि एक युवक ने उसका रेप किया है। पीड़िता ने बताया कि वो जब रुड़की आ रही थी उसी दौरान रेलवे स्टेशन पर उसके पीछे कुछ युवक पड़े थे। वह एक ई-रिक्शा में बैठकर रुड़की पहुंची थी। इसके बाद युवक ने बंधा रोड निवासी अपनी एक महिला रिश्तेदार सोनम के यहां उसे छोड़ दिया था। पीड़िता ने बताया कि वह कई दिन से सोनम के यहां रह रही थी। पीड़िता ने बताया कि सोनम के मकान के पास ही रहने वाले युवक सलमान ने उसके साथ रेप किया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.