प्रतिकात्मक तस्वीर
देहरादून के कोतवाली पुलिस स्टेशन इलाके में उत्तराखंड को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।
एक नाबालिग लड़की को पेट दर्द की शिकायत के बाद उसके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जब अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों ने जांच की तो परिजनों के होश उड़ गए। जांच में यह बात सामने आई कि नाबालिग लड़की गर्भवती है। इसके बाद डॉक्टर, लड़की को लेबर रूम में ले गए। जहां नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया।
परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस में की है। कोतवाल विद्या भूषण नेगी ने बताया कि मामले की सूचना जब मिली तो एक टीम मौके पर पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में एक युवक रहता है। वह उसके घर आता-जाता रहता था। नाबालिग ने बताया कि युवक डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। नाबालिग ने बताया कि युवक ने मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.