उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में बनेगा सैन्य धाम, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे ड्रीम प्रोजेक्ट का भूमि पूजन

उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में सैन्य धाम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पुरुकुल में भूमि हस्तांतरित कर दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भूमि पूजन के लिए उत्तराखंड आएंगे।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सैन्य धाम के निर्माण के लिए गठित उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि सैन्यधाम के निर्माण के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही जल्द पूर्ण की जाय। सैन्यधाम राज्य सरकार का ड्रीम प्रोजक्ट है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में जो सैन्यधाम बनाया जायेगा, उसकी देश में एक अलग पहचान होगा। उत्तराखण्ड सैनिक बहुल राज्य है। हमारे अनेक सैनिकों ने युद्ध में वीरगति प्राप्त की है। उनके आंगन की मिट्टी सैन्यधाम में लाई जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्यधाम का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण किये जाय। सैन्यधाम के साथ ही पुरूकुल क्षेत्र में संस्कृति ग्राम के लिए भी कार्ययोजना बनाई जाय। सैनिक कल्याण निदेशालय में एक सैन्यधाम सेल भी बनाया जायेगा।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि सैन्य धाम के लिए सैनिक कल्याण विभाग को 50 बीघा भूमि हस्तांतरित हो चुकी है। इस पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे पहले शहीद सम्मान यात्रा निकालने जा रहे हैं। जिसमें प्रदेश के प्रत्येक शहीद सैनिक के घर के आंगन की मिट्टी को निर्माण स्थल पर स्मारक के निर्माण में प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सैन्य धाम में भूमि पूजन करेंगे।

उन्होंने इसके लिए उत्तराखंड आने का आश्वासन दिया है। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि सैन्य धाम में एक भव्य स्मारक के साथ म्यूजियम, बहादुरी पदक गैलरी, महत्वपूर्ण लड़ाइयों का विवरण एवं सेना से जुड़े अन्य कई साजो सामान को भी प्रदर्शित किए जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि सैन्य धाम का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में परिसर में स्थापित किए जाने वाले सैन्य उपकरणों को स्थापित करने के लिए बेस तैयार किया जाना है। इसके साथ ही समस्त निर्माण कार्यों के लिए सीमांकन एवं चारदीवारी का काम किया जाएगा।

बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, मुख्य सचिव ओमप्रकाश, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव एल फैनई, सचिव सुशील कुमार, जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव, एमडी पेयजल निगम उदयराज, एमडी उपनल ब्रिगेडियर (रिटा.) पी पी एस पहावा, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर (रिटा.) के बी चन्द एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.