मिस उत्तराखंड ऐश्वर्या बिष्ट और अन्य रनर अप सुंदरियों ने राज्यपाल से की मुलाकात

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से राजभवन में मिस उत्तराखंड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट और चार रनर अप ने मुलाकात की।

राज्यपाल ने मिस उत्तराखंड समत सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बालिकाओं व महिलाओं से वह बेहद प्रभावित हैं। राज्यपाल ने कहा कि इस तरह के मंच उन्हें अपनी प्रतिभाओं को निखारने व स्वप्रेरणा के लिए आगे लाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाओं में चुनौती को स्वीकार करने व उससे निपटने का एक अलग ही जज्बा है। वो उत्तराखंड की दिव्यता की प्रतीक हैं।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने में उत्तराखंड की महिलाओं की बड़ी भूमिका है। उन्होंने ऐश्वर्या बिष्ट को फेमिना मिस इंडिया के फाइनल में चयन होने और प्रतियोगिता में जीत हासिल करने पर शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने सभी को केदारनाथ धाम की प्रतिकृति भेंट स्वरूप प्रदान की।

सिनामिट कम्युनिकेशन के निदेशक दिलीप सिंधी ने बताया कि मिस और मिस्टर उत्तराखंड प्रतियोगिता में यहां के युवाओं एवं युवतियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने अवगत कराया कि मिस उत्तराखंड ऐश्वर्या बिष्ट फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी चुनी गई हैं जो प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.