नैनीताल में रामगढ़ ब्लॉक के मनर्सा गांव में दुल्हन शादी से पहले कोरोना पाॅजिटिव हो गई। कोरोना संक्रमित होने पर वर-वधू ने पीपीई किट पहनकर फेरे लिए।
शादी में दोनों पक्षों के 12 लोग शामिल हुए। मनर्सा गांव में दोपहर 12 बजे दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर) से बरात पहुंची, जिसमें दूल्हे समेत छह लोग थे। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में शादी की सभी रस्में पूरी हुईं।
प्रशासन ने दोनों पक्षों के लिए पीपीई किट मुहैया कराई। वर-वधू ने पीपीई किट पहनकर फेरे लिए। वर-वधू के साथ ही बरातियों और घरातियों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
मनर्सा गांव में सोमवार को पीपीई किट पहनकर हुई शादी चर्चाओं में रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुल्हन के पिता ने शादी की विशेष तैयारियां की हुई थीं, लेकिन बेटी के संक्रमित होने से सभी तैयारियां धरी रह गईं।
हालांकि एसडीएम से अनुमति मिलने के बाद पीपीई किट पहनकर सोमवार को दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लेने के साथ शादी की सभी रस्में पूरी कीं।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.