नैनीताल के बनभूलपुरा थाना पुलिस में एक महिला ने अपने पति, उसकी पहली पत्नी और उसके बेटी के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
इसके साथ ही महिला ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला भी दर्ज कराया है। शिकायत के मुताबिक मार्च 2020 में महिला की शादी दिल्ली निवासी मोहम्मद वारिस कुरैशी से हुई थी। शादी कर जब वह ससुराल पहुंची तो कुछ दिन बाद पता चला कि उसके पति कि पहले से पत्नी और एक बेटी हैं। जिसका उसने विरोध किया।
जिसके बाद उसके साथ पति और उसकी पहली पत्नी और बेटी ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। यहां तक महिला को जान से मारने की धमकी मिलने लगी। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामलै की जांच की जा रही है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.