उत्तराखंड: 22 साल के छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया, इलाके में हड़कंप, मौत की जांच में जुटी पुलिस

नैनीताल के नौकुचियाताल में 22 साल के छात्र ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि वैभव नाम का छात्र घर के कमरे में गया और पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनने के बाद परिजन कमरे की ओर दौड़े। मौके पर जब पहुंचे तो सभी के होश उड़ गए। छात्र खून से सना जमीन पर पड़ा हुआ था। मौके पर ही छात्र ने दम तोड़ दिया। हालांकि परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों छात्र को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक वैभव शर्मा भीमताल ग्राफिक एरा में बीटेक का छात्र था। वो दो भाइयों में बड़ा था।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात 10 बजे वैभव ने अपने परिजनों के साथ खाना खाया और इसके बाद वो सोने के लिए अपने कमरे में चले गया। परिजनों के मुताबिक, सुबह 3 बजे उसने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। एसओ कैलाश जोशी ने बताया कि मौत को संदिग्ध माना गया है। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा के मौनपुरी रहने वाला था। छात्र अपने परिवार के साथ बीते 15 साल से नौकुचियाताल में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, छात्र के पिता गेस्ट हाउस चलाते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

22 hours ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.