उत्तराखंड के रिपुंजय ने रचा इतिहास, पहली कोशिश में ही टॉप किया NDA

नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी परीक्षा का मंगलवार को नतीजे घोषित कर दिए गए।

उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले रिपुंजय नैथानी ने मेरिट लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। रिपुंजय मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं। रिपुंजय की सफलता से उनके पाता-पिता फूले नहीं समा रहे। माता-पिता ने कहा कि रिपुंजय की मेहनत और आरआइएमसी कोशिशे रंग लाई हैं।

रिपुंजय आरआइएमसी के छात्र हैं। आरआइएमसी के दो और कैडेट टॉप 4 में शामिल हैं। वहीं संस्थान के 18 छात्रों ने कामयाबी हासिल की है। खास बात ये है कि रिपुंजय ने पहले ही कोशशि में एनडीए टॉप किया है। बचपन से ही रिपुंजय की इच्छा आर्मी ज्वाइन करने की थी। 2013 में उन्होंने आरआईएमसी की परीक्षा पास करने के बाद एडमिशन लिया था। उन्होंने कहा कि सेना में जाकर वो एक अच्छा अफसर बनना चाहते हैं और देश, प्रदेश और माता-पिता का नाम रोशन करना चाहते हैं।

एनडीए और एनए की परीक्षा 21 अप्रैल 2019 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में 450 छात्रों ने सफलता हासिल की है। रिपुंजय के पिता राजेश नैथानी सेना में कर्नल के पद पर कार्यरत हैं और असम में तैनात हैं। रिपुंजय की मां पूजा नैथानी हिल फाउंडेशन स्कूल इंदिरा नगर में प्रिंसिपल के पद पर तैनात हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 week ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.