गौरवशाली पल! चम्पावत के नितिन बोहरा ने जिले का नाम किया रौशन, भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट

चंपावत जिले के लिए आज गौरवशाली पल था। जिले के मुड़ियानी निवासी नितिन बोहरा देहरादून में आयोजित पासिंग परेड में अंतिम डग भरते ही सेना में अधिकारी बन गए।

आपको बता दें, नितिन बोहरा बचपन से ही अपने माता पिता के साथ विशाखापत्तनम में रहते हैं। बता दें, विशाखापत्तनम में पैदा हुए नितिन की प्रारंभिक शिक्षा का वहीं के नेवी चिल्ड्रन स्कूल में हुई। हाईस्कूल की शिक्षा एमएनआर मुंबई व इंटर की शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल मुंबई में हुई। खबरों की माने तो उन्होंने डान वास्को विद्या विहार महाराष्ट्र से पूरी करने के बाद आइएमए में ट्रेनिंग ली। उनके पिता मोहन सिंह बोहरा भारतीय नौ सेना से सीओ पर से रिटायर्ड हैं।

पासिंग आउट परेड के बाद कैडेट्स की पीपींग सेरेमनी हुई। कोरोना काल को देखते हुये इस बार कैडेट के दो परिजनों को ही शामिल होने की अनुमति मिल सकी। वहीं, सेरेमनी के बाद पहला कदम पार करते ही कुल 395 जेंटलमैन कैडेट्स सैन्य अफसर बन गये हैं। इसमें 70 विदेश अफसर शामिल हैं। आपको बता दें, देश को इस बार 325 सैन्य अधिकारी मिले हैं। गौर हो कि भारतीय सैन्य अकादमी अब तक 62,956 सैन्य अधिकारी देश को दे चुका है। इसमें मौजूदा पासिंग आउट परेड में शामिल 325 जेंटलमैन कैडेट्स भी शामिल हैं।

अब तक 2572 विदेशी कैडेट्स अकादमी से प्रशिक्षण ले चुके हैं। इस संख्या में मौजूदा 70 जेंटलमैन कैडेट्स भी शामिल हैं। इस बार के पासिंग आउट परेड में गोवा, सिक्किम, पांडिचेरी, नागालैंड, मेघालय, अंडमान निकोबार, त्रिपुरा, लद्दाख के एक भी कैडेट्स नहीं हैं। वहीं विदेशी कैडेट्स में इस बार अफगानिस्तान के 41, भूटान के 17, मालदीव, मॉरिशस, म्यांमार और श्रीलंका के 1-1 जेंटलमैन कैडेट्स शामिल हैं। वहीं, वियतनाम के तीन, तजाकिस्तान के 3 और नेपाल के दो जेंटलमैन कैडेट्स पासिंग आउट परेड का हिस्सा होंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.