अल्मोड़ा: नशा मुक्ति केंद्र में 24 साल के युवक की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम!

अल्मोड़ा के हवालबाग के नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक एक दिन पहले ही भर्ती कराया गया था।

अचानक युवक की मौत से घर वालों में मताम पसर गया है। बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा के टैक्सी स्टैंड निवासी रियाज हुसैन को उनके परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र भर्ती कराया था। अगले दिन अचानक मौत हो गई। नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. अजीत तिवारी को दी।

नशा मुक्ति केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. अजीत तिवारी के मुताबिक, युवक के परिजन युवक को नशा छुड़वाने के लिए लेकर आए थे, लेकिन अगली ही सुबह उसकी अचानक मौत हो गई। उन्होंने बताया कि युवक पहले बैंगलुरु में नौकरी करता था। लॉकडाउन के दौरान घर आया था, हालांकि इससे पहले भी वह इसी नशा मुक्ति केंद्र में रह चुका था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

4 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

4 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 month ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.