उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण, पहाड़ के दो दिग्गज NSA डोभाल और सेन प्रमुख बिपिन रावत खास भूमिका में!

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और उत्तराखंड की शान अजित डोभाल इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं।

एनएसए अजित डोभाल की अध्यक्षता वाली समिति अगले तीन हफ्तों के भीरतर सीडीएस नियुक्ति के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देगी। खबरों में कहा गया है कि दिसंबर महीने के आखिर तक सीडीएस के पद पर नियुक्ति कर दी जाएगी।

उत्तराखंड के लिए दूसरी गर्व की बात ये है कि सीडीएस पद पर नियुक्ति के लिए जिन नामों की चर्चा हो रही है, उनमें मौजूदा सेना प्रमुख और पहाड़ के दिग्गज बिपिन रावत सबसे आगे चल रहे हैं। हालांकि, सरकार ने नौसेना और वायुसेना को भी इस पद के लिए अपने वरिष्ठ कमांडरों के नाम की सिफारिश करने के लिए कहा है।

इससे पहले बीते 15 अगस्त के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात का ऐलान किया था कि जल्द ही सीडीएस पद पर नियुक्ति की जाएगी। देश की तीनों सेनाओं के लिए एक प्रमुख होगा, जिसे सीडीएस कहा जाएगा। गौरतलब है कि 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ लड़े गए करगिल वार के बाद से ही सीडीएस पद पर नियुक्ति की मांग का प्रस्ताव लंबित है। जिस पर नियुक्ति देने का अब मोदी सरकार ने फैसला लिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.